ला लीगा : डेपोर्टिवो अलावेस के खिलाफ रियल मैड्रिड की जीत
ला लीगा विजेता रियल मैड्रिड ने डेपोर्टिवो अलावेस को 5-0 से हराया। रियल, जिसने चार मैच शेष रहते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया था, ने सप्ताह की शुरुआत में चैंपियंस लीग फाइनल में पहुंचने के बाद स्पेनिश राजधानी में प्रशंसकों के साथ 36वें लीग खिताब का जश्न मनाया।

मैच के 10वें मिनट में ही जूड बेलिंगहैम ने गोल कर मैड्रिड को 1-0 की बढ़त दिलाई। विनीसियस जूनियर ने मैच के 27वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से आगे किया। फेडे वाल्वरडे ने पहले हाफ के इंजुरी टाइम में शक्तिशाली शॉट के साथ गोल कर मध्यांतर तक टीम की बढ़त 3-0 कर दी।
बेलिंगहैम के पास के बाद विनीसियस जूनियर ने 69वें मिनट में दूसरा व टीम का चौथा गोल किया और रियल मैड्रिड की बढ़त 4-0 हो गई। मैच के 81वें मिनट में अर्दा गुलेर ने गोल कर टीम की 5-0 से जीत सुनिश्चित कर दी। यह हाल के हफ्तों में गुलेर का तीसरा गोल था।
गिरोना की दूसरे स्थान पर रहने की संभावनाओं को उस समय झटका लगा, जब उन्हें विलारियल से 1-0 से हार मिली, जो सीज़न की उनकी दूसरी घरेलू हार थी।
इस हार के साथ गिरोना बार्सिलोना से एक अंक पीछे रह गया है, जिसने एक मैच कम खेला है, विलारियल के पास अगले सीज़न में यूरोप के लिए क्वालीफाई करने का मौका है।