आईपीएल : पंजाब की जीत में सैम करन का नाबाद अर्धशतक
आईपीएल के 65वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया। ये राजस्थान की चौथी हार है।

करन का ये इस सीजन में आखिरी मैच है। इसके बाद वो पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को करने के लिए वापस इंग्लैंड लौट जाएंगे।
राजस्थान ने इस मैच में इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में ध्रुव जुरेल की जगह डोनोवन फरेरा और पंजाब ने अर्शदीप की जगह आशुतोष शर्मा को खिलाया। इस मैच में राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 144 रन बनाये। टीम से सबसे ज्यादा 48 रन रियान पराग ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके लगाए।
रविचद्रंन अश्विन ने 28 रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का जड़ा। रियान पराग और अश्विन ने चौथे विकेट के लिए 50(34) रन की साझेदारी की।
राहुल चाहर, हर्षल पटेल और कप्तान सैम करन ने पंजाब से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अपनी झोली में डालें। एक- एक नाथन एलिस और अर्शदीप सिंह ने चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने मैच को 18.5 ओवर में 5 विकेट पर और 145 रन बनाकर जीत लिया। पंजाब से सबसे ज्यादा रन कप्तान करन ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 5 चौके और 3 छक्के से नाबाद 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 38 गेंद में इस सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया।
राइली रूसो ने 13 गेंद में 5 चौको से 22 रन बनाये। जितेश शर्मा ने 20 गेंद में 2 छक्कों से 22 रन का योगदान दिया। करन और जितेश ने 5वें विकेट के लिए 63(46) रन जोड़े। आवेश खान और युजवेंद्र चहल ने राजस्थान से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चटकाए। एक विकेट ट्रेंट बोल्ट के खाते में गया।