Trending
कोपा इटालिया : जुवेंटस 15वीं बार चैंपियन, अटलांटा को हराया
जुवेंटस ने शुरुआती मिनटों में डुसान व्लाहोविक के गोल से अटलांटा को 1-0 से हराकर अपना 15वां कोपा इटालिया खिताब हासिल किया।

जुवेंटस ने इससे पहले 14 बार टूर्नामेंट जीता था और उनकी आखिरी जीत 2021 में हुई थी, अटलांटा ने 1962-63 सीज़न में एक बार खिताब जीता था।
जुवेंटस ने मैच में स्वप्निल शुरुआत की। चौथे मिनट में ही डुसान व्लाहोविक ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया और अंत में यही स्कोर निर्णायक रहा।

खिताबी जीत के बाद मुख्य कोच मैसिमिलियानो एलेग्री ने एक बयान में कहा, यह एक महत्वपूर्ण मैच था, फ़ाइनल खेलना हमेशा अद्भुत होता है।
हम तीन कठिन महीनों से गुज़रे जो बहुत विकास के थे। जुवेंटस एक महत्वपूर्ण क्लब है और हमें वह मिला जो हमें चाहिए था, चैंपियंस लीग और कोपा इटालिया फाइनल खेलना शानदार था, जिन्हें जीतने के लिए लड़कों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
