Trending
गुजरात के खिलाफ प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के इरादे के साथ उतरेगी हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल के अपने अंतिम लीग मैच में गुजरात टाइटंस की मेजबानी करेगी। प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी गुजरात की नजर जीत के साथ सीजन का अंत करने पर होगी।
हैदराबाद प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के इरादे के साथ मैदान पर उतरेगी। हैदराबाद अंक तालिका में चौथे नंबर पर है, गुजरात 8वें स्थान पर है।

संभावित प्लेइंग इलेवन
हैदराबाद : पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, जयदेव उनादकट, विजयकांत
गुजरात : शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा और कार्तिक त्यागी