Trending

दाे भारतीयों पर मैच फिक्सिंग का आरोप, श्रीलंकाई कोर्ट ने देश छोड़ने पर लगाई रोक

श्रीलंकाई कोर्ट ने लीजैंड्स क्रिकेट लीग के दौरान मैच फिक्सिंग को लेकर भारतीय नागरिकों योनी पटेल और पी आकाश के पासपोर्ट जब्त करने के आदेश दिये हैं।

साभार : गूगल

दोनों इस समय जमानत पर हैं। इन पर आठ से 19 मार्च तक कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम पर हुई लीग में मैच फिक्स करने की कोशिश का आरोप है। राजस्थान किंग्स ने फाइनल में न्यूयॉर्क सुपर स्ट्राइकर्स को हराया था।

पटेल कैंडी स्वैंप आर्मी टीम के मालिक हैं। श्रीलंका के पूर्व वनडे कप्तान और राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष उपुल थरंगा और न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर नील ब्रूम ने श्रीलंका के खेल मंत्रालय की जांच ईकाई से कहा कि इन दोनों ने लीग में खराब प्रदर्शन से मैच फिक्स करने के लिये उनसे संपर्क किया था।

पटेल और आकाश जांच पूरी होने तक श्रीलंका छोड़कर नहीं जा सकते। इस लीग को आईसीसी का श्रीलंका क्रिकेट से मान्यता नहीं मिली है।

श्रीलंका की वनडे टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता उपुल थरंगा और न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी नील ब्रूम ने खेल मंत्रालय की विशेष जांच इकाई से शिकायत की थी कि लीग में खराब प्रदर्शन कर मैच फिक्सिंग करने के लिए पटेल और आकाश द्वारा उनसे संपर्क किया गया था।

इस मामले की जांच पूरी होने तक पटेल और आकाश को मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश पर देश छोड़ने से रोक दिया गया था।श्रीलंका दक्षिण एशिया का पहला देश था जिसने 2019 में भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के खिलाफ कानून बनाकर इसे जुर्म घोषित किया था।

इस कानून के तहत जो कोई भी खिलाड़ी या व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसे 10 साल तक की जेल हो सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है। यह कानून भ्रष्ट गतिविधियों की जानकारी ना देने वाले खिलाड़ियों को सजा देने का प्रावधान रखता है।