Trending
मिजुहो अमेरिका ओपन : अदिति अशोक नहीं कर सकी अच्छी शुरुआत
भारतीय गोल्फर अदिति अशोक मिजुहो अमेरिका ओपन में चार ओवर 76 का निराशाजनक कार्ड खेलने के बाद संयुक्त रूप से 99वें स्थान पर है।

अदिति पहले दौर में दो बर्डी के मुकाबले छह बोगी कर बैठी और इस प्रदर्शन के बाद उनके कट में जगह बनाने पर खतरा मंडरा रहा है। कोरिया की सो मी ली छह अंडर 66 के कार्ड के साथ तालिका में शीर्ष पर है।