Trending

आईपीएल : मुंबई की करारी हार, जीत के साथ लखनऊ की विदाई

आईपीएल के 67वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन, कप्तान केएल राहुल के अर्धशतकों और शानदार गेंदबाजी से मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराया।

लीग स्टेज के आखिरी मैच में मिली इस हार के साथ मुंबई की इस टूर्नामेंट से विदाई अच्छी नहीं रही। मुंबई 14 मैच में 10 हार और 4 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही। लखनऊ ने जीत के साथ टूर्नामेंट से विदा ली।

@AFP/Getty Images

मुंबई का स्कोर 3.5 ओवर में बिना विकेट खोये 33 रन था, बारिश आ गयी और मैच को कुछ देर के लिए रोकना पड़ गया था।मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा और लखनऊ ने नवीन उल हक को खिलाया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाया। लखनऊ से सबसे ज्यादा 75 रन पूरन के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। कप्तान राहुल ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए।

पूरन और राहुल ने चौथे विकेट के लिए 109 (44) रन की अहम साझेदारी निभाई। मार्कस स्टोइनिस ने 22 गेंद में 5 चौको से 28 रन और आयुष बदोनी ने 10 गेंद में एक चौके और 2 छक्के से नाबाद 22 रन का योगदान दिया।

@BCCI

स्टोइनिस और राहुल ने दूसरे विकेट के लिए 48 (33) रन की साझेदारी की। पीयूष चावला और नुवान तुषारा ने मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट हासिल किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन ही बना पाने में सफल हो पायी। रोहित शर्मा ने 38 गेंद में 10 चौको और 3 छक्कों से 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

उन्होंने 28 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया था। नमन धीर ने 28 गेंद में 4 चौको और 5 छक्कों से नाबाद 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

नमन ने 25 गेंद में छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया। डेवाल्ड ब्रेविस ने 20 गेंद में एक चौके और 3 छक्के से 23 रन बनाये। रोहित ने ब्रेविस के साथ पहले विकेट के लिए 88 (52) रन जोड़े।

लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रवि बिश्नोई और नवीन ने अपनी झोली में डालें। एक-एक विकेट क्रुणाल पांड्या और मोहसिन खान को मिला।