Trending
इटालियन ओपन : फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव व निकोलस जेरी की टक्कर
पांचवीं रैंकिंग वाले अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने चिली के अलेजांद्रो ताबिलो को 1-6, 7-6, 6-2 से हराकर इटालियन ओपन टेनिस के फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना चिली के ही निकोलस जेरी से होगा जिन्होंने टॉमी पॉल को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया।

रोम में ज्वेरेव का यह तीसरा फाइनल है। उन्होंने 2017 में नोवाक जोकोविच को हराकर पहला मास्टर्स सीरीज खिताब जीता था। इसके एक साल बाद वह राफेल नडाल से हार गए। महिला फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक का सामना दूसरी रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका से होगा।