Trending

ओलंपिक चयन ट्रायल में सिफत, नीरज ने मारी बाजी

सिफत कौर सामरा ने ओलंपिक चयन ट्रायल (ओएसटी) तीन और चार में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशंस स्पर्धा तीसरी बार जीत ली, नीरज कुमार ने पुरूष वर्ग में दूसरी बार जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

सिफत ने महिलाओं की थ्री पोजिशंस ट्रायल 4 में 461 . 3 स्कोर करके निच्छल को हराया। आशी चौकसी तीसरे, श्रियांका साडंगी चौथे और अंजुम मोद्गिल पांचवें स्थान पर रही।

पुरूष वर्ग में नीरज ने 462 . 9 स्कोर करके पहला स्थान हासिल की। चैन सिंह दूसरे, ऐश्वर्य तोमर तीसरे , स्वप्निल कुसाले चौथे और अखिल श्योराण पांचवें स्थान पर रहे।

चार ट्रायल में तीन जीत से सिफत शीर्ष पर रही, अंजुम दूसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में ऐश्वर्य तोमर और कुसाले पहले दो स्थान पर रहे।

पुरूष वर्ग में श्री कार्तिक राज शीर्ष रहे तो महिला वर्ग में रमिता जिंदल ने बाजी मारी। पिस्टल वर्ग में मनु भाकर शीर्ष रही, पुरूष वर्ग में सरबजोत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। चार दौर के बाद मनु और रिदम सांगवान शीर्ष दो स्थानों पर है, पुरूष वर्ग में सरबजोत और अर्जुन सिंह चीमा पहले दूसरे स्थान पर हैं।