Trending

जर्मन मास्टर्स: कट में जगह बनाने में प्राणवी, दीक्षा और त्वेसा सफल

प्रणवी उर्स, दीक्षा डागर और त्वेसा मलिक अमुंडी जर्मन मास्टर्स गोल्फ में कट में जगह बनाने में सफल रहीं। दूसरे दौर में प्रणवी और दीक्षा ने एक-ओवर 73 का कार्ड खेला।

साभार : गूगल

दो दौर के खेल के बाद दोनों खिलाड़ी तीन ओवर के एक समान स्कोर के साथ संयुक्त 30वें स्थान पर है। त्वेसा (77) पांच ओवर के स्कोर के साथ कट में जगह बनाने में सफल रही।

स्नेहा सिंह (75) एक शॉट से, वाणी कपूर (77) तीन शॉट से और अमनदीप द्राल (78) पांच शॉट से कट में जगह बनाने से विफल रही। अवनि प्रशांत दूसरे राउंड के बीच में ही मुकाबले से हट गयी। कट का स्कोर पांच ओवर का रहा जिसमें 66 खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहीं।