Trending

थाईलैंड ओपन के फाइनल में सात्विक-चिराग की एंट्री

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल ने चीनी ताइपे के लू मिंग-चे और तांग काई-वेई की जोड़ी पर जीत के साथ थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

एशियाई खेल के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग को सुपर 500 स्तर के इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को जीतने में 35 मिनट का समय लगा। उन्होंने 21-11 21-12 से जीत दर्ज की।

इस भारतीय जोड़ी के सामने खिताबी मुकाबले में चेन बो यांग और लियू यी की जोड़ी की चुनौती होगी। चीन की इस जोड़ी ने दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया के किम गी जंग और किम सा रंग की जोड़ी को 21-19 21-18 से हराया।