Trending

पंजाब के खिलाफ शीर्ष दो में जगह बनाने पर सनराइजर्स हैदराबाद की निगाह

पिछले तीन साल में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को जब लीग चरण के अपने अंतिम मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश अंक तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने पर होगी।

साभार : गूगल

आईपीएल के पिछले तीन सत्र में अंक तालिका में निचले पायदान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद ने इस साल अति-आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण और बेहतरीन गेंदबाजी के साथ खुद को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में स्थापित किया है।

टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश से धुल जाने के बाद अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। सनराइजर्स 13 मैचों में 15 अंक के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर है। पंजाब किंग्स को हराने के बाद टीम 17 अंक तक आ सकती है।

रविवार को होने वाले एक अन्य मैच में अगर संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने में सफल रही तो उसके 18 अंक हो जायेंगे और टीम दूसरे स्थान पर पहुंच जायेगी। केकेआर का शीर्ष दो स्थान में रहना पक्का है।

सनराइजर्स पिछले छह मैचों में दो में जीत दर्ज करने में सफल रही। उसे तीन में हार का सामना करना पड़ा, एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

टीम के हौसले इस बात से बुलंद होगे की गुजरात के खिलाफ बारिश के कारण मैच धुलने से पहले उसमे लखनऊ सुपरजायंट्स को 10 विकेट से हराया था।

सनराइजर्स के बल्लेबाजों का ऐसा दबदबा रहा है कि मध्यक्रम को दबाव का सामना करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी से टीम की परेशानी बढ़ी है, पिछले कुछ मैचों में नितीश कुमार रेड्डी ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

कप्तान पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार और टी नटराजन की मौजूदगी में टीम के पास तेज गेंदबाजी में विकल्प है। अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद पंजाब किंग्स के लिए यह मौका खुद को साबित करने का होगा।

टीम को इस मैच में कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन के साथ इंग्लैंड के प्लेयर्स की सेवाएं नहीं मिलेंगी। कुरेन ने राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

कुरेन के स्वदेश लौटने के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा सत्र के अपने अंतिम मैच में पंजाब किंग्स का नेतृत्व करेंगे। जितेश के लिए यह फ्रेंचाइजियों पर प्रभाव छोड़ने का मौका हो सकता है, जो अगले साल के आईपीएल से पहले मेगा नीलामी के लिए तैयार हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मार्कंडेय, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), जे सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह, मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स: मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, अथर्व तायदे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, वी कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसेउ।