Trending

केकेआर के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगी राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स चार मैचों के हार के क्रम को तोड़कर रविवार को आईपीएल के अहम मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर शीर्ष दो में जगह पक्की करने उतरेगी।

साभार : गूगल

16 अंक लेकर प्लेऑफ में जगह बना चुके रॉयल्स चार मैच हार चुके हैं। पिछले दो मैचों में टीम 150 के पार नहीं पहुंच सकी और इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर के घर लौटने के बाद उसकी राह और कठिन हो गई है।

मुंबई के खिलाफ 11 मई को ईडन गार्डंस पर हुए मुकाबले के बाद से केकेआर ने बारिश की भेंट हुए इस मैच के अलावा कोई मुकाबला नहीं खेला है। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल के लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

गेंदबाजों को काफी मदद मिली थी। आईपीएल के इतिहास में इस मैदान पर 3 मैच ही खेले गए हैं, जिसमें से 2 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम तो 1 दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने मुकाबला जीता है। आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 180 रन है।

कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएस भरत, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, नीतिश राणा, वेंकटेश अय्यर, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, मिशेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन, मुजीब उर रहमान, गट एटिकिंसन, अल्लाह गजनफर

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, अवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, जोस बटलर, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौड़, नांद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पावेल, टॉम कोहलर-केडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुश कोटियन