Trending
विश्व चैंपियन : एफ64 भाला फेंक स्पर्धा में पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल का खिताब बरकरार
गत पैरालंपिक विजेता सुमित अंतिल ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ64 भाला फेंक स्पर्धा में खिताब बरकरार रखा, थंगावेलु मरियप्पन और एकता भयान ने भी क्रमश: ऊंची कूद और क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक जीते जिससे भारत के लिए दिन अच्छा रहा।
टोक्यो पैरालंपिक और 2023 विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुमित ने भाले को 69.50 मीटर की दूरी तक फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुमित के हमवतन संदीप ने 60.41 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता मरियप्पन ने 1.88 मीटर के चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ टी63 ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता।
एकता ने महिला एफ51 क्लब थ्रो में 20.12 के सत्र के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत की कशिश लाकड़ा ने 14.56 मीटर के थ्रो से रजत पदक जीता।