मलेशिया मास्टर्स : त्रिसा-गायत्री दूसरे दौर में
भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पहले दौर की बाधा पार कर ली। इस भारतीय जोड़ी ने चीनी ताइपे की हुआंग यू सुन और लियांग जिंग यू को 21-14, 21-10 से हराया। पुरुष एकल क्वालीफिकेशन दौर में भारत के चारों खिलाड़ी हार गए।
ओडिशा मास्टर्स के विजेता सतीश कुमार करूणाकरन ने मलेशिया के चीम जून वेइ को 21-15, 21-19 से हराया लेकिन इंडोनेशिया के शेसार हिरेन रूस्तावितो से 21-13, 20-22, 13-21 से हार गए।

आयुष शेट्टी ने हमवतन कार्तिकेय गुलशन कुमार को 21-7, 21-14 से हराया, थाईलैंड के पानीचाफोन तीरारात्साकुल से 21-23, 12-16, 17-21 से मात खा बैठे।
एस शंकर सुब्रहमण्यन को रूस्तावितो ने पहले दौर में 21-12, 21-17 से हराया। महिला क्वालीफायर में तान्या हेमंत को चीनी ताइपे की लिन सिह युन ने 23-21, 21-8 से हराया।