Trending

भारत को क्वालीफाइंग में दूसरा स्थान, ज्योति सुरेखा चौथे पायदान पर

एशियाई खेल विजेता ज्योति सुरेखा वेन्नम के चौथे स्थान पर रहने से तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण में भारतीय कंपाउंड महिला टीम क्वालीफाइंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

हान सियु्ंगियोन पहले और लक्जेमबर्ग की मारिया शकोल्ना दूसरे स्थान पर रही। भारत की परनीत कौर आठवें और विश्व विजेता अदिति स्वामी 15वें स्थान पर रही। भारतीय टीम दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रही।

साभार : गूगल

भारत को क्वार्टर फाइनल में बाय मिलेगा, उसका सामना इटली से होगा। कंपाउंड पुरूष टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और प्रियांश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 16वें स्थान पर रहे।

प्रथमेश फुगे 20वें और विश्व कप के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता अभिषेक वर्मा 24वें स्थान पर रहे। मिश्रित टीम में प्रियांश और ज्योति चौथे स्थान पर हैं। रिकर्व वर्ग में क्वालीफायर बुधवार को शुरू होंगे। भारत पहले चरण में पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य के साथ शीर्ष रहा था।