मुक्केबाजी : चंद्रू जी बने राष्ट्रीय चैंपियन
तमिलनाडु के उभरते हुए मुक्केबाज चंद्रू जी ने पंजाब के जसकरण सिंह को चौथे दौर में नॉकआउट कर डब्ल्यूबीसी इंडिया क्रूजरवेट चैंपियनशिप खिताब जीता।
इस मुकाबले में 10-0 की जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ उतरे चंद्रू उम्मीद के मुताबिक जीत दर्ज करने में सफल रहे। चंद्रू ने चौथे और निर्णायक दौर में जसकरण के चेहरे पर दाएं हाथ से दमदार मुक्का जड़कर उन्हें धराशायी किया। रेफरी केविन डेविड ने मुकाबला रोक चंद्रू को विजेता घोषित किया।

अक्षय चहल और राम सिंह के बीच आठ दौर का मुकाबला बराबरी पर छूटा, हरियाणा के आशीष चौधरी ने पंजाब के मनीष शर्मा को सर्वसम्मत फैसले से हराया। हरियाणा की रेणु फोगाट ने दिल्ली की रूबी पर पहले दौर में ही तकनीकी नॉकआउट से जीत दर्ज की।
हरियाणा के सागर चौहान और मणिपुर के एनगांबा लोंगजैम के बीच छह दौर का मुकाबला बराबरी पर छूटा। अफगानिस्तान के ताहिर खुर्रम ने तमिलनाडु के सैमुअल जे को चार दौर के मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले से हराया।