मलेशिया मास्टर्स : सिंधु दूसरे दौर में, क्रिस्टी गिलमोर को हराया
ब्रेक से लौटने वाली दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिलमोर को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गई।

सिंधु ने उबेर कप और थाईलैंड ओपन में भाग नहीं लिया था। उन्होंने गिलमोर को 21-17, 21-16 से हराया। पूर्व विश्व विजेता सिंधु पिछले साल घुटने की चोट के बाद वापसी के साथ कई करीबी मुकाबले हार गई हैं। उनका इरादा यहां अच्छा प्रदर्शन करके पेरिस ओलंपिक की तैयारी पुख्ता करने का होगा।
पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु ने आखिरी बार खिताब 2022 सिंगापुर ओपन में जीता था। उनका सामना कोरिया की सिम यू जिन से होगा।
मिश्रित युगल में विश्व रैंकिंग में 53वें स्थान पर काबिज बी सुमीत रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी ने हांगकांग के क्वालीफायर लुइ चुन वाइ और फु चि यान को 21-15, 12-21, 21-17 से हराकर दूसरे दौर में जगह बना ली। उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त मलेशिया के चेन तांग जि और तोह ई वेइ से होगा।