विश्व पैरा एथलेटिक्स : भारत के सचिन ने शॉट पुट में फिर जीता स्वर्ण
भारत के सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरूषों के शॉटपुट एफ46 वर्ग में एशियाई रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता और भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दिखाया है।

सचिन ने 10 . 30 मीटर का थ्रो फेंककर 16 . 21 मीटर का अपना ही रिकॉर्ड बेहतर किया जो उन्होंने पिछले साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बनाया था।
उन्होंने स्वर्ण जीतने के बाद कहा ,‘‘ मैं इसकी ही उम्मीद कर रहा था और मैं खुश हूं। मैं पेरिस पैरालम्पिक के लिये क्वालीफाई कर चुका हूं और वहां भी स्वर्ण जीतने की कोशिश करूंगा।
कोच सत्यनारायण को पदक संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा ,‘‘ हमें दो और स्वर्ण की उम्मीद है। पदकों की संख्या 17 तक जानी चाहिये।
इससे पहले पैरालम्पिक विजेता सुमित अंतिल ने एफ64 भालाफेंक में अपना स्वर्ण पदक बरकरार रखा था। थंगावेलु मरियप्पन और एकता भयान ने स्वर्ण पदक जीते थे।