Trending

आईपीएल एलिमिनेटर : राजस्थान क्वालीफायर-2 में, आरसीबी का सफर खत्म

आईपीएल एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराते हुए क्वालीफायर-2 में जगह बनाई। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 172 रन बनाया।

जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस हार के साथ ही आरसीबी का सफर समाप्त हुआ। आरसीबी को 37 रन पर फाफ डु प्लेसिस (17) के रूप में पहला झटका लगा।

@BCCI

विराट कोहली (33), रजत पाटीदार (34) और महिपाल लोमरोर (32) अच्छी शुरुआत के बाद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और आरसीबी ने सम्मानजनक स्कोर बनाया।

जवाब में टॉम कोहलर-कैडमोर (20) और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। जायसवाल (45) अर्धशतक से चूक गए। रियान पराग (36) और शिमरॉन हेटमायर (36) ने जीत दिलाई। कोहली ने 252 आईपीएल मैच में अपने 8,000 रन पूरे किए हैं। वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

@BCCI

उन्होंने अपने बेमिसाल करियर में लगभग 39 की औसत और 131.9 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,004 रन बनाए हैं। वह लीग में सर्वाधिक 8 शतक और 55 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। आईपीएल में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 113 रन रहा है।

आईपीएल के इतिहास में कोहली के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 7,000 रन भी नहीं बना सका है। युजवेंद्र चहल ने अपने 4 ओवर में 43 रन देते हुए कोहली के रूप में अपना इकलौता विकेट लिया। राजस्थान से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

@BCCI

राजस्थान से उन्होंने 45 मैचों में 8.3 की इकॉनमी रेट के साथ 66 विकेट ले लिए हैं। चहल ने सिद्धार्थ त्रिवेदी को पीछे छोड़ा है। बता दें कि त्रिवेदी ने 76 मैचों में 29.29 की औसत से 65 विकेट लिए थे।

चहल ने अपनी पूर्व टीम आरसीबी से से सर्वाधिक 139 विकेट लिए हुए हैं। वह आईपीएल के इतिहास में 2 टीमों की ओर से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बने हैं। आवेश खान ने अपने 4 ओवर में 11.00 की इकॉनमी रेट से 44 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की।

@BCCI

उन्होंने पाटीदार, लोमरोर और दिनेश कार्तिक के रूप में अहम विकेट चटकाए। वह अपनी टीम से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। यह मौजूदा सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हो गया है। आईपीएल में आवेश ने 31.18 की औसत और 9.81 की इकॉनमी रेट के साथ 16 विकेट ले लिए हैं।

राजस्थान क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 24 मई को भिड़ेगी। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम खेला जाएगा।

बता दें कि क्वालीफायर-2 को जीतने वाली टीम आईपीएल के फाइनल में पहुंचने वाली केकेआर के बाद दूसरी टीम बन जाएगी। फाइनल 26 मई को चेन्नई में ही खेला जाएगा। आरसीबी के पिछले 6 मैचों से चला आ रहा जीत का क्रम टूट गया।