आरसीबी-राजस्थान मैच : आईपीएल में अंपायरिंग फिर कटघरे में
आईपीएल एलिमिनेटर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ. आरसीबी ने इस मैच में पहले खेलते हुए 172 रन बनाए. मैच में एक ऐसा वाकया हुआ, जिसने अंपायरिंग को फिर से कटघरे में ला खड़ा किया है.

यह मामला आरसीबी बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से जुड़ा है, जिनके खिलाफ एलबीडबल्यू की अपील पर थर्ड अंपायर ने स्पष्ट जांच किए बिना ही फैसला सुना दिया था.
यह मामला है आरसीबी की पारी के 15वें ओवर का. इस ओवर की दूसरी गेंद पर आवेश खान ने रजत पाटीदार को 34 रन पर आउट कर दिया था. दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद खेली तो बॉल उनके पैड से जा टकराई थी. आवेश ने कप्तान संजू सैमसन को रिव्यू के लिए मनाया.

थर्ड अंपायर की सीट पर अनिल चौधरी थे. एलबीडबल्यू के लिए बॉल ट्रैकिंग सिस्टम के इस्तेमाल से पहले अल्ट्रा-एज का सहारा लिया गया. गेंद के पैड से टकराने से पहले ही अल्ट्रा-एज में बड़ा स्पाइक दिख रहा था.
एक और रिप्ले में पता चला कि गेंद बल्ले से टकराई ही नहीं थी. अल्ट्रा-एज में आया स्पाइक दरअसल बल्ले और पैड के कनेक्शन की वजह से आया था. कमेंटेटर्स खराब अंपायरिंग को कोसते हुए दिखे.

सोशल मीडिया पर वाकये की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और दावा हो रहे हैं कि मैच में खुलेआम फिक्सिंग देखी गई. कार्तिक ठीक विकेट के सामने खड़े थे, थर्ड अंपायर ने ठीक फैसला लिया होता तो कार्तिक अवश्य ही आउट दिए जाते.
दिनेश को 15वें ओवर में जीवनदान मिला, वो फायदा नहीं उठा सके. वो 13 गेंद में 10 रन बना पाए और इस धीमी पारी के दौरान उन्होंने एक चौका लगाया.

19वें ओवर में कार्तिक, आवेश खान की गेंद पर यशस्वी को कैच थमा बैठे. यह आवेश खान का इस मैच में दूसरा विकेट रहा और उन्होंने तीन विकेट झटके.
आवेश खान ने फुल और स्ट्रेट गेंद की। कार्तिक ने अक्रॉस द लाइन खेला। गेंद पैड पर लगी। एलबीडब्ल्यू की अपील हुई। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दिया। उन्होंने रिव्यू लिया।

दूसरी स्क्रीन पर देखकर ऐसा लग रहा था कि बल्ले और गेंद के बीच गैप है और आमतौर पर ऐसे स्पाइक्स तब दिखाई देते हैं जब गेंद पैड या शरीर से टकराती है।
बल्ले पर लगे स्पाइक्स छोटे नहीं होते। राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर कुमार संगकारा और टीम पूरी तरह से आश्वस्त थी कि गेंद पर बल्ला नहीं लगा था। संगकारा अपने डगआउट से रिजर्व अंपायर के पास पहुंचे और बहस करने लगे।