Trending

यूरोप दौरा : भारत की महिला और पुरुष जूनियर हॉकी टीमों की हार

भारत की पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीमों को यूरोप के मौजूदा दौरे पर बेल्जियम की टीमों के खिलाफ हार मिली।भारत की दोनों जूनियर टीमों को बेल्जियम की टीमों के खिलाफ 2-3 के समान अंतर से हारी।

साभार : गूगल

महिला टीम के लिए दोनों गोल बिनिमा धान (49वें, 58वें मिनट) ने किए, पुरुष टीम के लिए दोनों गोल कप्तान रोहित (44वें, 57वें मिनट) ने दागे। महिला टीम अगला मैच 24 मई को एंटवर्प में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी, पुरुष टीम को ब्रेडा में ब्रेडेस हॉकी वेरेनिगिंग पुश से भिड़ना है।