आईपीएल क्वालीफायर 2 : हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान को जीत की उम्मीद
आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच 24 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।
राजस्थान ने एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई। हैदराबाद और राजस्थान में से जो भी टीम दूसरा क्वालीफायर जीतेगी।

वह 26 मई को कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ चेन्नई में ही फाइनल खेलेगी। हैदराबाद को पहले क्वालीफायर में केकेआर ने 8 विकेट से हराया था। दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए पूरी जान लगा देंगी।
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का नेचर स्लो है। पिच काफी धीमी रहती है। स्पिनर्स को चेपॉक में ज्यादा मदद मिलती है, बल्लेबाज लगातार संघर्ष करते हुए नजर आते हैं।
यहां पर आसानी से बड़ा स्कोर नहीं बनता है। बल्लेबाजों को शुरू में आकर यहां पहले थोड़ा टाइम देना पड़ता है। एक बार वह पिच को समझ गए तो बाद में बड़े हिट्स भी लगा सकते हैं।
आईपीएल के इतिहास में इस मैदान पर 83 मैच खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 48 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 35 मुकाबले जीते हैं।
ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बल्लेबाजी करने को देख सकती है। आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर चेन्नई में 164 तो दूसरी पारी का 150 रन है।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह, ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव, जे सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को येनसन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), आबिद मुश्ताक, आवेश खान, ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, कुलदीप सेन, कुणाल सिंह राठौर, नांद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, रियान पराग, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, शुभम दुबे, रोवमैन पॉवेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, ट्रेंट बोल्ट, यशस्वी जायसवाल, युजवेंद्र चहल और तनुश कोटियन