Trending

श्रीलंका क्रिकेट ने पलटा दांबुला थंडर्स फ्रेंचाइजी पर बैन का फैसला

श्रीलंका क्रिकेट ने दांबुला थंडर्स फ्रेंचाइजी के मालिक तमीम रहमान को मैच फिक्सिंग के संदेह में गिरफ्तारी की वजह से फ्रेंचाइजी को खत्म करने का ऐलान के एक दिन बाद अपने फैसले से पलटते हुए बोला कि उसकी टी-20 लीग मैचों के तय शेड्यूल के मुताबिक आगे बढ़ेगी और इसमें सभी पांच टीमें शामिल होंगी।

साभार : गूगल

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने घोषणा की कि फ्रेंचाइजी का एक नया मालिक होगा और टूर्नामेंट एक से 21 जुलाई तक योजना के अनुसार आयोजित किया जाएगा।

बोर्ड ने एक बयान में कहा- लंका प्रीमियर लीग का पांचवां सीजन अपनी तय योजना और पांच टीमों के मैचों के तय शेड्यूल के मुताबिक जारी रहेगा।

बोअर्ध जल्द ही दांबुला थंडर्स के नए मालिक की पुष्टि करेगा। हम सभी खिलाड़ियों, फैंस और हितधारकों को आश्वस्त करते हैं कि लीग की अखंडता और क्रिकेट की भावना पूरे टूर्नामेंट के दौरान संरक्षित रहेगी।

बता दें कि बांग्लादेशी मूल के ब्रिटिश नागरिक रहमान को अदालत के आदेश के बाद शहर के भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार किया था।

दांबुला फ्रेंचाइजी को अप्रैल में बांग्लादेशी उद्यमियों के नेतृत्व वाले इंपीरियल स्पोर्ट्स ग्रुप ने खरीदा था। लंका प्रीमियर लीग अधिकारधारक आईपीजी समूह के अध्यक्ष अनिल मोहन ने इस पर कहा- हम पारदर्शिता और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस बदलाव के दौरान अपनी सभी टीमों, खिलाड़ियों और प्रशंसकों का समर्थन करना जारी रखेंगे।

बता दें कि श्रीलंका में आईपीएल की तर्ज पर लंका प्रीमियर लीग खेली जाती है। 2020 में शुरू हुई इस लीग के अब तक 4 सीजन हो चुके हैं। जाफना किंग्स ने सबसे ज्यादा 2 खिताब जीते हैं।