Trending

17वीं बार आरसीबी नाकाम, सोशल मीडिया पर मीम्स में लोगों ने लिए मजे

आईपीएल के 17 सीजन बीत गए, आरसीबी के चैंपियन बनने का इंतजार लंबा होता जा रहा है. इस सीजन फैंस को उम्मीद थी कि 17 सालों का सूखा खत्म होगा, फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में आरसीबी चैंपियन बनेगी, 17 सालों से आरसीबी फैंस के दिल टूटने का सिलसिला जारी रहा.

साभार : गूगल

राजस्थान ने एलिमिनेटर में आरसीबी को हराया. इस हार के बाद आरसीबी का सफर समाप्त हो गया है. राजस्थान के सामने क्वॉलीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद होगी.

राजस्थान के खिलाफ आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार हो गई है. आरसीबी की हार के बाद कई हैसटैग ट्रेंड कर रहा है. इस सीजन का आगाज आरसीबी के लिए निराशाजनक रहा. टीम को पहले 9 मैचों में 8 हार मिली.

प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो चुकी थी, 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी लीग में मिली जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों और फैंस ने जश्न मनाया, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर में मायूस होना पड़ा.

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन बनाया.
आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 22 गेंदों पर 34 रन बनाए.

विराट कोहली ने 24 गेंदों पर 33 रनों का योगदान दिया. आरसीबी के 172 रनों के जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19 ओवर में 6 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया. इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु बाहर हो गई.