फ्रेंच ओपन : पहले राउंड में सुमित नागल के सामने इस रूसी खिलाड़ी की चुनौती
भारत के नंबर-1 टेनिस प्लेयर सुमित नागल फ्रेंच ओपन 2024 के पहले राउंड में दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी रूस के करेन खाचानोव से टक्कर होगी।
साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम का यह मुकाबला 26 मई को होगा। वर्ल्ड नंबर 94 नागल ने इस साल अपने अच्छे प्रदर्शन के बाद ग्रैंड स्लैम के मेन ड्रॉ में सीधे प्रवेश प्राप्त किया। नागल 2019 में प्रजनेश गुणेश्वरन के बाद फ्रेंच ओपन के मेन ड्रॉ के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय पहले भारतीय मेंस प्लेयर हैं।

सुमित का इस साल प्रदर्शन बेहतर रहा है। उन्होंने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर जीत के साथ शुरुआती की थी। उन्होंने चेन्नई ओपन में जीत दर्ज की और एटीपी रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई।
14 बार के चैंपियन राफेल नडाल का फ्रेंच ओपन के पहले राउंड में एलेक्जेंडर ज्वेरेव से सामना होगा। इवेंट का ड्रॉ गुरुवार को जारी हुआ। ज्वेरेव ने 2022 में फ्रेंच ओपन का सेमीफाइनल खेला था। ज्वेरेव उस मैच में टखने में चोट के कारण बीच में हट गये थे। फ्रेंच ओपन रविवार से शुरू हो रहा है।