Trending

आईपीएल क्वालीफायर-2 : क्लासेन के अर्धशतक से हैदराबाद फाइनल में, केकेआर से होगी टक्कर

आईपीएल क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 36 रन से हराते हुए फाइनल में जगह बनाई। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 175 रन बनाया। जवाब में राजस्थान ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी (56) के बावजूद 7 विकेट पर 139 रन ही बना सकी।

@BCCI

अभिषेक (12) के जल्दी आउट होने के बाद ट्रेविस हेड (34) और अभिषेक त्रिपाठी (37) ने उपयोगी पारी खेली। मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने 50 रन की पारी खेलते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में राजस्थान को टॉम कोहलर-कैडमोर (10) के सस्ते में आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल (42) ने संघर्ष किया। जुरेल की पारी के बावजूद राजस्थान को हार मिली। बोल्ट ने 181 टी-20 पारियों में पावरप्ले ओवर्स में 101 विकेट झटके हैं।उनका औसत 27.91 और इकोनॉमी रेट 7.19 की रही है।

@Associated Press

बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने शुरुआती 6 ओवर्स के दौरान 1,256 डॉट गेंदें फेंकी हैं। टी-20 क्रिकेट में उनके 101 पावरप्ले विकेट में से 62 विकेट आईपीएल में आए हैं। आईपीएल में बोल्ट के पॉवरप्ले ओवर्स में इकॉनमी रेट 7.05 रहा है।

टी-20 क्रिकेट में बोल्ट पॉवरप्ले ओवर्स के दौरान 100 या उससे अधिक विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने हैं। वह अब डेविड विली (128) और भुवनेश्वर कुमार (118) की सूची में हैं। जब हैदराबाद ने 57 रन पर तीसरा विकेट गंवाया, तब क्लासेन क्रीज पर आए।

उन्होंने अपनी टीम को संकट से निकालने का प्रयास किया और 33 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह मौजूदा संस्करण में उनका चौथा अर्धशतक रहा। संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी कर रहे क्लासेन 34 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के लगाए।

@Associated Press

संदीप शर्मा ने क्लासेन को बोल्ट कर दिया। आवेश ने अपने 4 ओवर में 27 रन देते हुए 3 विकेट झटके। उन्होंने नितीश रेड्डी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद को अपना शिकार बनाया। आवेश ने इस सीजन में 16 मैचों में 27.68 की औसत और 9.59 की इकॉनमी रेट के साथ 19 विकेट ले लिए हैं।

वह आईपीएल में राजस्थान से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अपने आईपीएल करियर में आवेश ने 74 विकेट ले लिए हैं। आईपीएल का फाइनल 26 मई को हैदराबाद और केकेआर के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें कि केकेआर ने पहले क्वालीफायर को जीतकर खिताबी मैच का टिकट हासिल किया था।

युजवेंद्र चहल ने अपने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 34 रन दिए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में 3 छक्के दिए। वह आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक छक्के देने वाले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने अब आईपीएल में 224 छक्के दिए हैं। उन्होंने पीयूष चावला के 222 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

रविंद्र जडेजा (206) और रविचंद्रन अश्विन (203) ही 200 से अधिक छक्के लुटाने वाले अन्य 2 गेंदबाज हैं। जुरेल ने इस सीजन में दूसरा अर्धशतक 26 गेंदों में पूरा किया। वह अकेले संघर्ष करते हुए नजर आए। वह 56 रन बनाकर नाबाद रहे।