Trending

आईपीएल फाइनल में जीत की कमान गेंदबाजों के हाथों में

आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर गौतम गंभीर की रणनीति और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस के भावुक और प्रेरणादायक नेतृत्व का होगा आमना सामना।

साभार : गूगल

पिछले मैच में पिच के व्यवहार को देखते हुये यह माना जा रहा है कि बल्लेबाजों की जगह गेंदबाज करेंगे जीत का फैसला। आईपीएल के इस सत्र में केकेआर के पुनरुत्थान के पीछे टीम प्रबंधन में गंभीर की वापसी रही है।

अपने कुशाग्र क्रिकेट बुद्धि के लिए प्रसिद्ध गंभीर की रणनीतिक कुशलता ने केकेआर को पुनर्जीवित करने में भूमिका निभाई है। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उनकी साझेदारी परिवर्तनकारी रही है जिससे टीम आईपीएल के खिताब की मजबूत दावेदार बनी। दो क्वालीफायर और एलिमिनेटर में बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में विफल रहे। गेंदबाजों के कौशल की वापसी देखी गई।

इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फाइनल में जीत की कमान गेंदबाजों के हाथ में होगी। केकेआर को गंभीर के नवोन्मेषी कदमों से लाभ मिला है। सुनील नारायण को सलामी बल्लेबाज के रूप में बहाल करना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ है।

उन्होंने रमनदीप सिंह, हर्षित राणा और वैभव अरोड़ा जैसी युवा प्रतिभाओं के पोषण ने टीम में नई गतिशीलता आयी है। अनुभव और युवा उत्साह के इस मिश्रण ने केकेआर को तीसरे आईपीएल खिताब के करीब पहुंचाया।

हैदराबाद की फाइनल तक की यात्रा पैट कमिंस के असाधारण नेतृत्व का योगदान कोई नकार नहीं सकता। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान इससे पहले अपनी राष्ट्रीय टीम को वनडे विश्व कप, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और एशेज में जीत दिलाई।

कमिंस का लक्ष्य शानदार रिज्यूमे में एक आईपीएल खिताब जोड़ना है। हैदराबाद अगर फाइनल मुकाबला जीतती है तो यह उसका पहला आईपीएल खिताब होगा।

हैदराबाद की सफलता में अभिषेक शर्मा और नितीश रेड्डी जैसे अनकैप्ड घरेलू सितारों के साथ-साथ भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और जयदेव उनादकट जैसे भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के असाधारण प्रदर्शन रहा है।

इसी के दम पर चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचने के लिए आत्मविश्वास जगाया है। केकेआर ने चेपॉक स्टेडियम में पहली बार 2012 में पहला आईपीएल खिताब जीता था।

वर्त्तमान केकेआर स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों के लिए अच्छी तरह से सुसज्जित है। पिच के अनुरुप उनकी टीम में उच्च गुणवत्ता वाले स्पिनर और बल्लेबाज हैं। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस सत्र में स्पिन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन रहा है। केकेआर काफी हद तक अय्यर और उप-कप्तान आंद्रे रसेल पर निर्भर है।

रसेल और नारायण दोनों ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन से आलोचकों को चुप करा दिया है। केकेआर की एक और खिताब की तलाश में उनका योगदान इन सभी का अहम योगदान होगा।

हैदराबाद की स्पिन की कमान अभिषेक शर्मा और शाहबाज अहमद हाथ में होगी। इन दोनों गेंदबाजों ने दूसरे क्वालीफायर के दौरान आठ ओवरों में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए टीम फाइनल में पहुंचाया था।

हैदराबाद को विजयी होने के लिए, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी और नितीश रेड्डी जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को इस बड़े मुकाबले में असाधारण प्रदर्शन करना होगा।

आईपीएल 2024 का समापन अविस्मरणीय मुकाबला होने की ओर अग्रसर है। दुनिया भर के प्रशंसक बेसब्री से इसके मुकाबले इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या केकेआर दस साल के बाद फिर से खिताब जीत पायेगा या हैदराबाद के हाथ लगेगी आईपीएल ट्रॉफी।