Trending
एफए कप : मैनचेस्टर यूनाइटेड चैंपियन, मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराया
मैनचेस्टर यूनाइटेड ने वेम्बली स्टेडियम में हुए एफए कप के फाइनल में गत चैंपियन मैनचेस्टर सिटी को 2-1 से हराकर खिताब जीता। मैनचेस्टर यूनाइटेड इसके साथ ही सिटी की टीम से पिछले साल इसी अंतर से फाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया।

इस जीत के साथ ही यूनाइटेड ने अगले सत्र के यूरोपा लीग में जगह बना ली। सिटी के डिफेंडर जोस्को ग्वार्डिओल और गोलकीपर स्टीफन ओर्टेगा की गलतियों का फायदा उठा कर एलेजांद्रो गार्नाचो ने 30वें मिनट में यूनाइटेड का खाता खोला।
कोबी मैनू ने 39वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया। स्थानापन्न जेरेमी डोकू का 87वें में गोलकर सिटी की टीम की मैच में वापसी करायी, तब तक काफी देर हो चुकी थी।