आईपीएल फाइनल : नहीं दिखे भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम के खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद की राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद आईपीएल-2024 के रविवार को हैदराबाद और केकेआर के बीच खेले गए फाइनल में केकेआर ने आठ विकेट से खिताबी जीत दर्ज की। हालांकि इससे पहले ही उन कयासों पर विराम लग गया था कि भारत के कौन से खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के लिए पहले रवाना होंगे और कौन बाद में।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए जो टीम चुनी है, भारतीय टीम एक ही फ्लाइट से अमेरिका रवाना हो चुकी है। दरअसल बीसीसीआई ने तय किया था कि वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ी दो भागों में अमेरिका रवाना होंगे।
जिन भारतीय खिलाड़ियों की आईपीएल टीम फाइनल में नहीं पहुंचती, वे 25 मई को रवाना होंगे और जिन खिलाड़ियों ने आईपीएल फाइनल खेलना होगा उनके लिए 27 मई की फ्लाइट तय हुई थी।
आईपीएल फाइनल में ऐसी दो टीमें पहुंची हैं, जिनमें भारतीय टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का एक भी खिलाड़ी नहीं है। बीसीसीआई ने भारत की 15 सदस्यीय टीम के अलावा 4 रिजर्व खिलाड़ी चुने हैं।
इनमें शुभमन गिल, रिंकू सिंह, आवेश खान और खलील अहमद हैं। 15 सदस्यीय भारतीय टीम के सभी सदस्य 25 मई को अमेरिका रवाना हो गए जबकि रिंकू सिंह 27 मई या इसके बाद ही अमेरिका जाएंगे।