Trending

एफआईएच हॉकी प्रो लीग : भारतीय टीम की जीत में हरमनप्रीत की हैट-ट्रिक

अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग 2023/24 के यूरोपीय चरण में 5-4 से जीत दर्ज की। भारत के लिए, अरजीत सिंह हुंदल (7′), गुरजंत सिंह (18′) और हरमनप्रीत सिंह (29′, 50′ और 52′) ने गोल दागे।

@hockeyindia

अर्जेंटीना के लिए फेडेरिको मोंजा (3′), निकोलस कीनन (24′) , तादेओ मारुची (54′) और लुकास मार्टिनेज (57′) ने गोल दागे।भारत ने मैच की शुरुआत शानदार की। पहले क्वार्टर में अधिकांश समय तक गेंद अपने पास रखी और सटीक पास देकर अर्जेंटीना के सर्कल में एंट्री ली।

अर्जेंटीना ने पहला गोल कर बढ़त बनाई थी, फ़ेडरिको मोंजा (3′) ने नेट के करीब से गोल करते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। भारत ने अरिजीत सिंह हुंदल (7′) के फील्ड गोल से बराबरी कर ली। भारत का पहला क्वार्टर 1-1 से बराबरी पर खत्म हुआ। भारत ने दूसरे क्वार्टर में तेज शुरुआत की।

गुरजंत सिंह (18′) के फील्ड गोल के बाद तेजी से हमला करने वाले आक्रामक रुख ने भारत को अपनी बढ़त बढ़ाने में मदद की। निकोलस ने डिफेंडरों को छकाते हुए भारतीय सर्कल में प्रवेश कर शानदार शॉट को गोल में बदला, जिससे स्कोर 2-2 से बराबरी पर आ गया।

भारत ने एक मिनट शेष रहते ही पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (29′) ने कोई गलती नहीं की और इसे भारत के पक्ष में 3-2 कर दिया। हाफ टाइम तक भारत अर्जेंटीना से 3-2 से आगे था।

भारत अपनी बढ़त बढ़ाना चाहता था, अर्जेंटीना की नजर बराबरी करने पर थी। तीसरा क्वार्टर रोमांचक था, जिसमें दोनों टीमों ने तेज-तर्रार हॉकी का प्रदर्शन करते हुए आक्रमण की गति बढ़ा दी। भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, वह इसे गोल में नहीं बदल सका, हरमनप्रीत के शॉट को अर्जेंटीना के गोलकीपर ने रोक दिया।

दोनों टीमों की रक्षा पंक्ति मजबूत होने के कारण तीसरा क्वार्टर गोलरहित रहा और 3-2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। चौथा क्वार्टर शानदार रहा और भारत ने मैच की लगाम पूरी तरह अपने पास रखी।

उन्होंने अर्जेंटीना को गलतियां करने के लिए मजबूर किया। कप्तान हरमनप्रीत (50′) ने टीम के लिए एक और गोल किया। इस तरह भारत ने 4-2 की बढ़त ले ली।

भारत को एक और पेनल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे कप्तान हरमनप्रीत सिंह (52′) ने सफलतापूर्वक गोल में बदल दिया। अर्जेंटीना ने तादेओ मारुची (54′) और लुकास मार्टिनेज (57′) के गोल की मदद से मैच को रोमांचक रूप से अंत तक पहुंचाया। मैच भारत की 5-4 से जीत के साथ समाप्त हुआ। भारत का अगला मुकाबला 1 जून को जर्मनी से होगा।