Trending

तीन इंडियन क्रिकेटर ने अमेरिकी टीम को दिलाई जीत, टी20 सीरीज में बांग्लादेश की हार

टी20 विश्व कप में टीमों की संख्या बीस होने जा रही है, तो आप ये मत समझिएगा कि टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी होने जा रही है या आपको रोमांचक मैच या उलटफेर देखने को नहीं मिलेगा. पूरा क्रिकेट जगत आईपीएल में व्यस्त था, तो पीछे से अमेरिका ने बांग्लादेश को ऐसा “धप्पा” मारा कि पूरा क्रिकेट जगत हैरान रह गया.

@iam.harmeetsingh

हाल ही खत्म हुई टी20 मैचों की सीरीज में अमेरिका ने बांग्लादेश को 2-0 से हराकर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी, जो आईपीएल के कारण छिप कर रह गई.

अमेरिका की इस जीत में भारतीय मूल के खिलाड़ी छा गए. यूं तो अमेरिका टीम में कई भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, इनमें से कुछ ऐसे भी रहे, जिन्होंने भारत की अंडर-19 टीम, रणजी ट्राफी या राज्य की अंडर-19 टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया.

हरमीत सिंह

लेफ्ट-आर्म स्पिनर हरमीत सिंह भारतीय अंडर-19 टीम के लिए दो विश्व कप खेले, बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने दिखाया कि वह उपयोगी बल्लेबाज भी बन चुके हैं.

हरमीत ने दो मैचों में 33 के औसत से इतने ही रन बनाए, बॉलिंग में वह विकेट नहीं चटका सके. 2012 में भारत के अंडर-19 विश्व कप जीत में उन्होंने भूमिका निभाई थी.

2013 आईपीएल में हरमीत का नाम स्पॉट फिक्सिंग में आया, बीसीसीआई ने क्लीन चिट दे दी. मुंबई रणजी सेलेक्टरों ने उनकी अनदेखी की, वह अमेरिका चले गए.

मोनाक पटेल

भारतीय मूल खिलाड़ी मोनाक पटेल हैं, जो विकेटकीपर हैं. उन्होंने 2 मैचों 27 के औसत से 54 रन बनाए. और उनका बेस्ट स्कोर 52 रन का रहा. गुजरात अंडर-19 के लिए खेल चुके मोनाक 47 वनडे और 25 टी20 खेल चुके हैं. विश्व कप में उनका जलवा देखने की उम्मीद है.

जसदीप सिंह

भारतीय मूल खिलाड़ी तेज गेंदबाज जसदीप सिंह भी रहे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज और 33वें साल में चल रहे जसदीप ने तीनों टी20 खेले. और उन्होंने फेंके सात ओवरों में 2 विकेट झटके. जसदीप भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं, जो टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिका टीम में खेलते दिखाई पड़ेंगे.