आईपीएल में इन पांच भारतीय गेंदबाजों ने मचाई धूम
आईपीएल में इंपैक्ट प्लेयर नियम आने के बाद तेज गेंदबाजों की धूम रही। ये बात इससे साबित होती है कि बिना कैप वाले भारतीय प्लेयर्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, सभी पेसर रहे।

इन पांचों गेंदबाजों ने विकेट लेने के लिए बाउंसर और यॉर्कर फेंकने का हुनर दिखाया और साथ ही धीमी गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया। बिना कैप वाले भारतीय खिलाड़ी उन्हें कहते हैं जिन्होंने अभी तक टीम इंडिया की तरफ से डेब्यू नहीं किया हो।
हर्षित राणा : दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा हैं, जो कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हैं। राणा ने सीजन के पहले मैच में ही कमाल कर दिया।
उन्होंने हेनरिक क्लासेन और मार्को यॉन्सन जैसे शानदार बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसाया और अपनी टीम की जीत बड़ी भूमिका निभाई। राणा ने 13 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। राणा की औसत 20.15 और उनका इकॉनॉमी रेट 9.08 रही।
तुषार देशपांडे : चेन्नई सुपर किंग्स को खिलाड़ियों को तराशने के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक औसत गेंदबाज को उपयोगी गेंदबाज बना दिया है और तुषार देशपांडे उन्हीं में से एक हैं।
उनसे पहले दीपक चाहर, मोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भारतीय टीम की ओर से खेले।
पिछले दो सीजन से देशपांडे ने इसी तरह का सुधार दिखाया है। इस सीजन में उन्होंने सिर्फ 13 मैचों में 17 विकेट लिए, उनकी औसत 24.94 और इकॉनॉमी रेट 9 से कम रही, जो 10 से अधिक विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों में अच्छी है।
यश दयाल : यश दयाल का ये सीजन शानदार रहा। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह द्वारा एक ओवर में पांच छक्के खाने वाले यश ने आईपीएल के आखिरी लीग मैच में एमएस धोनी को आउट करके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचाया। इस तेज गेंदबाज ने 14 मैचों में 15 विकेट लिए, उनकी औसत 30 और इकॉनॉमी रेट 9.14 रही।
यश ठाकुर : लिस्ट में एक और यश का नाम है, यश ठाकुर। विदर्भ का यह गेंदबाज तब सुर्खियों में आया जब उसने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ पांच विकेट लिए। यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज इस सीजन में सिर्फ 10 मैच ही खेल पाया और उसने उनमें 11 विकेट लिए।
वैभव अरोड़ा : केकेआर के तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने इस सीजन में अपनी छाप छोड़ दी। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ियों से आने वाले अरोड़ा ने इस सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और राणा और मिचेल स्टार्क का साथ बखूबी निभाया