इस साल नहीं, अब मार्च 2025 में होगी मोटो जीपी
मोटो जीपी चैंपियनशिप का भारतीय दौर सितंबर में नहीं होगा और अब इसे मार्च 2025 के लिये स्थगित कर दिया गया है। रेस के स्थानीय प्रमोटर्स ने एक समाचार एजेंसी को यह जानकारी दी।

ऐसी रिपोर्ट थी कि रेस प्रमोटरों ने अधिकार धारक डोरना को पिछले साल पहले दौर के बाद बकाया भुगतान नहीं किया था जिससे 20 से 22 सितंबर के बीच होने वाले दूसरे सत्र पर अनिश्चितता मंडराने लगी।
मंगलवार को सभी संबंधित पक्षों डोरना, सह प्रमोटर फेयरस्ट्रीट स्पोटर्स और उत्तर प्रदेश सरकार की बैठक में यह तय हुआ कि रेस का अगला सत्र मार्च में कराया जाये।
फेयरस्ट्रीट स्पोटर्स के सीईओ पुष्कर नाथ श्रीवास्तव ने एक समाचार एजेंसी से कहा ,‘‘ आपस में मिलकर यह तय किया गया कि रेस अगले साल मार्च में कराई जाये। हम मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में रेस कराना चाहते हैं। डोरना समेत सभी संबंधित पक्ष इसके लिये राजी हैं।
रेस स्थगित करने का बकाया से कुछ सरोकार है, श्रीवास्तव ने ना में जवाब दिया। उन्होंने कहा ,‘‘ सभी भुगतान हो गए हैं और जो बचे हैं, वे अगले साल हो जायेंगे।
यह कोई कारण नहीं है। हमने नवंबर में रेस कराने के बारे में सोचा, फिर चार लगातार रेस टीमों और राइडर्स के लिये मुश्किल होती। पहले सत्र में बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट पर हुई रेस में 50000 से अधिक प्रशंसक देखने आये थे।