Trending
दक्षेस एशियाई यूथ टेबल टेनिस : भारत के लड़कों और लड़कियों ने फिर जीती ट्रॉफी
भारत की लड़कियों की अंडर-19 टीम ने कैंडी में श्रीलंका को फाइनल में 3-0 से हराकर दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अपना खिताब का बचाव किया। भारत ने इससे पहले नेपाल को सेमीफाइनल में 3-0 से हराया।

फाइनल में भारत की सयाली वानी ने बिमांदी बंडारा को 11-6, 12-10, 11-8, प्रिथा वर्तिकर ने तमादी कविंदया को 7-11, 11-3, 11-7, 6-11, 11-8, तनीषा कोटेचा ने दिव्या धरानी को 11-8, 11-7, 11-7 से हराकर खिताब जीता।
अंडर-15 लड़कियों के फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3-0 से हराया, अंडर-15 लड़कों के फाइनल में सार्थक आर्या ने श्रीलंका के खिलाफ दोनों मैच जीतकर भारत की 3-1 से जीत पक्की की।