टी-20 वर्ल्ड कप : न्यूयॉर्क में भारतीय टीम की प्रैक्टिस का आगाज
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क में प्रैक्टिस शुरू कर दी है। वर्ल्ड कप से पहले भारत 1 जून को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलने वाली है।

टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और स्पिनर कुलदीप यादव ने प्रैक्टिस के फोटोज शेयर किए हैं। बीसीसीआई ने प्रैक्टिस का वीडियो शेयर किया। खिलाड़ियों ने जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें वो जॉगिंग और फुटबॉल खेलते दिखाई दे रहे हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2 जून से वेस्टइंडीज और अमेरिका में होगा। ओपनिंग मैच अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से न्यूयॉर्क में होगा।

वर्ल्ड कप (भारतीय टीम)
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व : शुभमन गिल, खलील अहमद, रिंकू सिंह, आवेश खान।