Trending

सिंगापुर ओपन : पीवी सिंधु दूसरे दौर में, लक्ष्य सेन व किदांबी श्रीकांत हारे

सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में पीवी सिंधु को छोड़कर भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। पूर्व विजेता सिंधु ने महिला एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। लक्ष्य सेन दुनिया के नंबर एक विक्टर एक्सेलसेन से हारकर बाहर हो गए।

सिंधु ने दुनिया की 21वें नंबर की खिलाड़ी डेनमार्क की लिने होजमार्क जार्सफेल्ट पर 44 मिनट तक चले शुरूआती दौर के मुकाबले में 21-12 22-20 से जीत दर्ज की।

साभार : गूगल

दूसरे दौर में उनकी भिड़ंत रियो ओलंपिक विजेता स्पेन की कैरोलिना मारिन से होगी। सिंधु ने दो साल पहले सिंगापुर में बीडब्ल्यूएफ खिताब जीता था और वह पिछले हफ्ते थाईलैंड ओपन में उप विजेता रही थीं।

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य ने एक्लेसेन के सामने कड़ी चुनौती पेश की। 62 मिनट में 13-21 21-16 13-21 से हार गए। एक्लेसन ने पिछले हफ्ते थाईलैंड ओपन में सत्र का पहला खिताब जीता था। किदांबी श्रीकांत को पहले दौर के मुकाबले में जापान के पांचवें वरीय कोडाई नाराओका के खिलाफ 14-21 3-11 से पिछड़ने के बाद रिटायर होना पड़ा।

बी सुमित रेड्डी और एन सिक्की रेड्डी को मिश्रित युगल मैच में मलेशिया के गोह सून हुआत और लाई शेवोन जेमी की जोड़ी से 18-21 19-21 से हार मिली। एक अन्य मैच में वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन की मिश्रित जोड़ी मैड्स वेस्टरगार्ड और क्रिस्टिन बुश से 8-21 8-21 से हराया।