सिंगापुर ओपन : ट्रीसा व गायत्री अंतिम आठ में, सिंधु, प्रणय की हार
भारत की गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जोली की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन बीडब्लूएफ सुपर 750 सीरीज टूर्नामेंट के महिला युगल के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई, पीवी सिंधु और एच एस प्रणय हार के साथ बाहर हो गया।

भारतीय महिला जोड़ी ने विश्व की दूसरे नंबर की कोरियाई जोड़ी बेक ना हा और ली सो ही को 16वें राउंड के एक कड़े मुकाबले में 21-9, 14-21, 21-15 से हराया। मैच एक घंटे तक चला। शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में उनका सामना किम सो येओंग और कोंग ही योंग की विश्व नंबर 6 कोरियाई जोड़ी से होगा।
इससे पहले दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु का सिंगापुर ओपन में अभियान पुरानी प्रतिद्वंद्वी स्पेन की कैरोलिना मारिन से दूसरे दौर में हार के साथ समाप्त हो गया। सिंधु को टूर्नामेंट में दूसरे दौर में कड़े संघर्ष में 21-13,11-21, 20-22 से हार मिली।
इससे पहले भारतीय खिलाड़ी ने विश्व की 21वें नंबर की खिलाड़ी डेनमार्क की लाइन होजमार्क कजेर्सफेल्ट को पहले राउंड में 21-12, 22-20 से हराकर पूर्व ओलंपिक चैंपियन मारिन से भिड़ने का अधिकार पाया था।
सिंधु और मारिन ने 2016 के रियो ओलंपिक के फ़ाइनल में एक-दूसरे का आमना-सामना किया था जिसमें मारिन विजेता रही थीं। गुरूवार की इस जीत के साथ मारिन ने सिंधु के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 12-5 कर लिया है।
पुरुष एकल में प्रणय को जापान के केंटा निशिमोटो में तीन गेमों के कड़े मुकाबले में 21-13, 14-21, 21-15 से हराया। सिंगापुर ओपन में ट्रीसा और गायत्री ही भारतीयों के रूप में बचे हैं।