Trending

टी20 विश्व कप के 19 प्रायोजकों की सूची में डिज्नी स्टार भी

डिज्नी स्टार ने दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए 19 प्रायोजकों को शामिल किया है। टी20 विश्व कप के मैच का प्रसारण डिज्नी स्टार नेटवर्क पर होगा और मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा।

साभार : गूगल

प्रायोजकों की सूची में ड्रीम इलेवन, मारूति, एएमएफआई, पार्ले, बीपीसीएल, हेयर, आईसीसी बैंक, जॉकी, केपी ग्रुप, रिलायंस रिटेल, सैमसंग इंडिया, हाउसिंग डॉट कॉम, जगुआर ग्रुप, केंट आरओ और विमल भी हैं।

डिज्नी स्टार ‘नेटवर्क प्रमुख अजीत वर्गीज ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के लिए प्रायोजकों का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। इन मशहूर ब्रांड का सहयोग इस टूर्नामेंट के लिए अहम है।