Trending

इंडियन ग्रां प्री दूसरा चरण : 400 मीटर बाधा दौड़ में केरल के जाबिर एमपी चैंपियन

कई शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में केरल के जाबिर एमपी ने इंडियन ग्रां प्री सीरीज के दूसरे चरण में पुरुषों की 400 मीटर बाधा दौड़ जीती।

साभार : गूगल

एथलीट ने 49.94 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। केरल के ही संतोष कुमार 50.14 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे। संतोष कुमार ने 400 मीटर दौड़ में जलवा दिखाया तथा 46.46 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया।

महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ एशियाई खेल की पदक विजेता आर विथ्या रामराज ने 57.28 सेकंड का समय लेकर जीती। महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल करके दोहरा खिताब जीता। देश के अधिकतर खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया, वह पेरिस ओलंपिक को देखते हुए विदेश में अभ्यास कर रहे हैं।