Trending

टी-20 वर्ल्ड कप : अमेरिका की टीम में हरमीत सिंह, भारत में फिक्सिंग का लगा था आरोप

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप के लिए चयन हो गया है. इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है. ऐसे में सभी टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने टीम स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

साभार : गूगल

टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हिस्सा ले रही अमेरिका ने अपने टीम स्क्वाड में एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी को मौका दिया है जिनपर बोर्ड के द्वारा स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था, वही भारतीय खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ मुक़ाबला खेलते हुए नज़र आएंगे.

मौजूदा समय में अमेरिका के लिए इंटरनेशनल लेवल पर खेलने वाले हरमीत सिंह को अमेरिका क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने गए 15 सदस्यीय टीम स्क्वाड में मौका दिया है.

आईपीएल 2013 के सीजन में हुई स्पॉट फिक्सिंग के दौरान बीसीसीआई की एंटी- करप्शन यूनिट ने सवाल जवाब किए थे. बीसीसीआई ने हरमीत सिंह को घरेलू क्रिकेट में भाग लेने से इनकार कर दिया था.

हरमीत सिंह के स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद से उन्हें किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने अपने टीम स्क्वाड में नहीं जोड़ा था. जिस वजह से हरमीत सिंह ने कई सालों का इंतज़ार करने के बाद अमेरिका का रूख किया था.

मौजूदा समय में अमेरिका का रुख कर चूके हरमीत सिंह ने साल 2012 में टीम इंडिया के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला था. साल 2012 में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलते हुए हरमीत सिंह ने उन्मुक्त चंद की कप्तानी में टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी. हरमीत सिंह के इसी प्रदर्शन के चलते साल 2013 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स से खेलने का मौका दिया गया था.