बर्नाडाइन बेजुइडनहाउट का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
न्यूजीलैंड महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज बर्नाडाइन बेजुइडनहाउट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है। बेजुइडनहाउट ने बयान में कहा, “यह बहुत शानदार सफर रहा है।

उन्होंने कहा, “व्हाइट फर्न्स के लिए खेलना मेरे लिए बहुत बड़े सौभाग्य और सम्मान की बात रही है और इसने मुझे बहुत अच्छी यादें दी हैं। इस यात्रा ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैं उन सभी का हमेशा आभारी रहूंगा जो मेरे साथ इस राह पर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं इस फैसले से संतुष्ट हूं, यह निर्णय लेना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, “मैं पिछले कुछ समय से अपने काम और खेल करियर के बीच संतुलन बनाने के लिए संघर्ष कर रही हूं और बहुत सोच-विचार तथा चिंतन के बाद मुझे लगता है कि यह सही समय है कि मैं पूरा ध्यान द एपिक स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट पर लगाऊं।
न्यूजीलैंड मुख्य कोच बेन सॉयर ने कहा, “मैं बर्नी को मैदान पर व्हाइट फर्न्स के लिए उनके योगदान और मैदान के बाहर टीम में उनके द्वारा लाए गए देखभाल करने वाले गुणों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
उन्होंने, “हमें क्रिकेट के बाहर बर्नी के काम पर गर्व है और मुझे कोई संदेह नहीं है कि वह कई लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालना जारी रखेगी।
बताते चले कि बेजुइडनहाउट ने 2014 में दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत की थी। न्यूजीलैंड जाने से पहले उन्हें दक्षिण अफ्रीका से चार वनडे और सात टी-20 खेले सहित कुल 11 मैच खेले थे।
वह 2015 में क्राइस्टचर्च चली गईं और 2018 की शुरुआत में पहली बार न्यूजीलैंड की महिला टीम में चुना गया था। उन्होंने दो साल तक खेल से बाहर रहने के बाद 2023 में टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम में वापसी की थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 16 वनडे और 22 टी-20 खेले।