टी-20 वर्ल्ड कप : विराट कोहली के निशाने पर होंगे कई रिकार्ड
किंग कोहली… रिकॉर्ड मशीन… या रन मशीन… विराट कोहली तो इन्हीं कुछ नामों से जाने जाते हैं। विराट अपने करियर में उस पड़ाव पर खड़े हैं, जिनके लिए हर एक मैच में उतरना ही नया कीर्तिमान लिखवा जाता है।
कोहली रिकॉर्ड के उस शिखर पर खड़े हैं, जहां किसी और बल्लेबाज के लिए पहुंचना मुश्किल हो रहा है, तो इसी बीच उनके रिकॉर्ड्स का सिलसिला थमा नहीं है, अब तो वो हर एक नए मैच में एक नए रन या कुछ और के साथ रिकॉर्ड्स की फेहरिस्त लंबी कर रहे हैं।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सिर पर खड़ा है। इस मेगा इवेंट की शुरुआत 2 जून से होने जा रही है। कोहली एक बार फिर से इस टी20 वर्ल्ड़ कप में अपने कद को और बी विराट करने के लिए उतरेंगे।
इस वर्ल्ड कप में विराट के पास कुछ और रिकॉर्ड्स बनाने का मौका रहेगा। रिकॉर्ड किंग अपनी रिकॉर्ड लिस्ट को और भी बड़ा बनाने जा रहे हैं। इस टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के इस दिग्गज बल्लेबाज के पास 1 या 2 रिकॉर्ड नहीं बल्कि 3-3 रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
विराट टी20 क्रिकेट के भी किंग रहे हैं, उन्होंने इस फॉर्मेट में जबरदस्त दमखम दिखाया है। जहां वो टी20 वर्ल्ड कप में भी कमाल करने में कामयाब रहे हैं। विराट के नाम टी20 वर्ल्ड कप एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 के विश्व कप में 6 पारी में 4 फिफ्टी लगाकर कुल 319 रन बनाए थे।
ये रिकॉर्ड किसी एक वर्ल्ड कप का सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है। विराट हाल ही में आईपीएल में 15 मैच में 741 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब रहे थे। कोहली की मौजूदा फॉर्म कुछ ऐसी है कि वो इस बार के वर्ल्ड कप में अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
विश्व क्रिकेट में जब से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हुआ है, तभी से भले ही कोहली ना खेल रहे हो, वो इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।
विराट ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 27 मैच की 25 पारी में 81.50 की औसत और करीब 131 की स्ट्राइक रेट से कोहली ने 1141 रन बनाए हैं। इस बार अगर 359 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में 1500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं।
वर्ल्ड क्रिकेट में अपना रूतबा हासिल कर चुके विराट इस बार के टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा कमाल करने के करीब खड़े हैं। विराट का टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में जलवा रहा है। यहां पर वो एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने के बिल्कुल करीब हैं।
कोहली इस मेगा इवेंट में अब तक 27 मैच में 103 चौके लगा चुके हैं। वो टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चौके लगाने के रिकॉर्ड से 8 चौके दूर हैं।वो इस बार के सीजन में अगर 8 चौके लगा देते हैं, तो विराट श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। माहेला जयवर्धने फिलहाल सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 31 मैच में 111 चौके लगाए हैं।