Trending

लाइव फिडे रैंकिंग : भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी अब पांचवें पायदान पर

भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने फ्रेंच टॉप 16 क्लब चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत के बाद शुक्रवार को लाइव फिडे रैंकिंग में शीर्ष 5 में डेब्यू किया।

अर्जुन ने पहले दो राउंड में हमवतन पेंटाला हरिकृष्णा और जर्मनी के विटाली कुनिन को हराया। नतीजतन, उनकी लाइव रेटिंग 2767.5 है और वे दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी इयान नेपोमनियाचची से कुछ ही अंक पीछे हैं।

@IndiaSports

डी गुकेश, जिन्होंने फिडे कैंडिडेट्स जीता और विश्व चैंपियनशिप खिताब के लिए डिंग लिरेन को चुनौती देंगे, 2763 की रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर आ गए।

पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद 2749 रेटिंग के साथ 11वें स्थान पर हैं, आर. प्रज्ञानानंद 2748.9 रेटिंग के साथ एक स्थान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर आ गए। मैग्नस कार्लसन 2827.2 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।