Trending
जब टीम की हुई हार ताे मैदान में ही रो पड़े रोनाल्डो
दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी टीम अल नासर के किंग्स कप के फाइनल में अल हिलाल के हाथों हार के बाद अपने आंसू नहीं रोक पाए। रोनाल्डो के रहने के बावजूद अल नासर की टीम सऊदी अरब में बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाई।

अल हिलाल ने यह मैच पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से जीता। दोनों टीम अतिरिक्त समय के बाद 1-1 से बराबरी पर थी जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।
रोनाल्डो टीम की हार के बाद निराशा में जमीन पर लेट गए और उनके साथियों ने उन्हें सांत्वना दी। रोनाल्डो दिसंबर 2022 में अल नासर से जुड़े थे।
अल नासर प्रो लीग में अल हिलाल के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। अल हिलाल ने 14 अंकों के अंतर से इस चिर प्रतिद्वंद्वी को पीछे छोड़ा था। रोनाल्डो ने प्रो लीग के इस सत्र में रिकॉर्ड 35 गोल किए।