Trending
एफआईएच प्रो लीग : जर्मनी के खिलाफ भारतीय महिला टीम की 3-1 से हार
भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग में निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा, और इंग्लैंड चरण के पहले मैच में जर्मनी से 1-3 से हार गयी।

एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में यह भारत की पांचवीं हार थी, इस महीने की शुरुआत में एंटवर्प में बेल्जियम और अर्जेंटीना ने उसे दो-दो बार हराया था।
स्टापेनहॉर्स्ट चार्लोट ने 13वें मिनट में मैदानी गोल करके जर्मनी का खाता खोला था। दीपिका ने 23वें मिनट में बराबरी हासिल कर ली, जिम्मरमैन सोनजा (24वें) ने एक मिनट बाद पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर जर्मनी को फिर से आगे कर दिया।
मध्यांतर के बाद लोरेंज नाइकी ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मैच को भारत की पकड़ से दूर कर दिया। भारत रविवार को ब्रिटेन के खिलाफ खेलेगा।