Trending
फ्रेंच ओपन : क्वार्टरफाइनल में जोकोविच की एंट्री
दाहिने घुटने के दर्द से जूझने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने अपने से युवा प्रतिद्वंद्वी को पांच सेटों में हराकर फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

दूसरे सेट की शुरूआत में जोकोविच पीठ के बल लेट गए थे और लग रहा था कि उन्हें मुकाबला छोड़ना होगा, उन्होंने वापसी करते हुए 23वीं रैंकिंग वाले फ्रांसिस्को सेरूंडोलो को 6-1, 5-7, 3-6, 7-5, 6-3 से हराया।
अब उनका सामना सातवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड से होगा। रूड ने 12वीं रैंकिंग वाले टेलर फ्रिट्ज को 7-6, 3-6, 6-4, 6-2 से हराया।
अन्य क्वार्टर फाइनल में एलेक्स डि मिनौर का सामना अलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। डि मिनौर ने 2021 अमेरिकी ओपन विजेता दानिल मेदवेदेव को हराया था। ज्वेरेव ने होल्गर रूने को 4-6, 6-1, 5-7, 7-6, 6-2 से हराया।