Trending

फ्रेंच ओपन : दूसरी बार सेमीफाइनल में कोको गॉफ

अमेरिका की कोको गॉफ ने दूसरी बार फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। उन्होंने महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए ट्यूनीशियाई खिलाड़ी ओन्स जाबेउर को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साभार : गूगल

गॉफ ने कोर्ट फिलिप चैट्रियर पर 4-6, 6-2, 6-3 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में उनका सामना टूर्नामेंट की पसंदीदा इगा स्विएटेक या मार्केटा वोंद्रोसोवा से होगा। यह अमेरिकी स्टार गॉफ का तीसरा ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल होगा, इससे पहले उन्होंने इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में अंतिम चार में जगह बनाई थी।

ट्यूनीशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जाबेउर अपने पहले मेजर खिताब का इंतजार कर रही हैं, उन्होंने तीन फाइनल और चार क्वार्टर फाइनल गंवाए हैं।