सीएसके में लौटे अश्विन, निभाएंगे ये जिम्मेदारी
अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स हाई परफॉर्मेंस सेंटर की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। सीएसके सीईओ कासी विश्वनाथन ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि अश्विन केंद्र के साथ-साथ भारत और विदेशों में टीम की विभिन्न अकादमियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘अश्विन भारत और तमिलनाडु के महान खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी उपस्थिति से हाई परफॉर्मेंस केंद्र और हमारी अकादमियों को बढ़ावा मिलेगा। अश्विन हाल ही में अनिल कुंबले के बाद टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज बने है। वह आईपीएल में 2009 से 2015 तक सीएसके का हिस्सा रहे थे।
आईपीएल नीलामी में अश्विन को टीम से जोड़ने के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथ ने कहा, ‘‘ नीलामी हमारे नियंत्रण में नहीं होती है। हम इस बारे में तब देखेंगे।
सीएसके करिशमाई खिलाड़ी और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर विश्वनाथ ने कहा, ‘‘इस बारे में वही कोई फैसला ले सकते है।
हम और उनके प्रशंसक चाहेंगे की वह खेलें, आखिर में यह उनका फैसला ही होगा और हम उसका सम्मान करेंगे। धोनी ने पिछले सत्र की शुरुआत में टीम के नेतृत्व की जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी।