Trending
फ्रेंच ओपन :युगल सेमीफाइनल में बोपन्ना और एबडेन हारे
भारत के रोहन बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के उनके जोड़ीदार मैथ्यू एबडेन सेमीफाइनल में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावस्सोरी की जोड़ी से हारकर फ्रेंच ओपन से बाहर हो गए। इस जोड़ी को बोलेली और वावस्सोरी की इटली की 11वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 5-7, 6-2, 2-6 से हार मिली।

बोपन्ना और एबडेन की ऑस्ट्रेलियाई ओपन विजेता जोड़ी ने पहले दौर में ब्राजील के मार्सेलो ज़ोरमैन और ऑरलैंडो लूज़ को 7-5, 4-6, 6-4 से हराया था।
उन्होंने अगले दौर में एन श्रीराम बालाजी और मिगुएल एंजेल रेयेस वरेला की जोड़ी को 6-7 (2-7), 6-3, 7-6 (10-8) और क्वार्टर फाइनल में सैंडर गिले और जोरन व्लिगेन की बेल्जियम की जोड़ी को 7-6 (7-3), 5-7, 6-1 से हराया था।